CG RELIGIOUS CONVERSION : Suspected of prayer meeting during birthday, house surrounded at night
अंतागढ़। कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में सोमवार देर रात धर्मांतरण की आशंका को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। एक घर में जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को शक हुआ कि अंदर ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा हो रही है।
संदेह की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घर के बाहर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही अंतागढ़ SDM और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभाली।
VB-GRAMJI UPDATE : गांवों में अब 375 काम, मजदूरी भी बढ़ी
एहतियातन रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा और संबंधित घर को भी सुरक्षा दी गई। सुबह हालात सामान्य होने के बाद पुलिस बल वापस लौट गया।
यह गांव पहले भी धार्मिक पहचान और अंतिम संस्कार को लेकर विवाद में आ चुका है। दिसंबर 2025 में बड़े तेवड़ा में शव दफनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे और धार्मिक ढांचे में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं।
फिलहाल ताजा घटना में प्रार्थना सभा या धर्मांतरण के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। पूरे मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
