TODAYS CHANAKYA EXIT POLL : 4 राज्यों के आंकड़े देख सब रह गए हैरान!

Date:

TODAY’S CHANAKYA EXIT POLL : Everyone was surprised to see the figures of 4 states!

रायपुर डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर आए ‘टुडेज़ चाणक्य’ के एग्जिट पोल ने देश की सियासत में बड़ा हलचल मचा दिया है। Todays Chanakya के अनुमान कई राज्यों में सत्ता समीकरण पूरी तरह बदलते दिखा रहे हैं। कहीं NDA की आंधी है, तो कहीं मुकाबला बेहद कांटे का नजर आ रहा है।

असम में NDA की प्रचंड वापसी के संकेत –

असम में NDA गठबंधन एक बार फिर मजबूत पकड़ बनाए हुए दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक BJP+ को 102 ± 9 सीटें मिल सकती हैं, जो स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 23 ± 9 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है, जबकि अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

वोट शेयर की बात करें तो NDA को करीब 50% ± 3% वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 38% ± 3% और अन्य को 12% ± 3% वोट मिल सकते हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में NDA का दबदबा बरकरार है और विपक्ष काफी पीछे नजर आ रहा है।

केरलम में बेहद करीबी मुकाबला –

केरल में इस बार मुकाबला पूरी तरह रोमांचक बना हुआ है। एग्जिट पोल के अनुसार UDF को 40% ± 3% वोट मिल सकते हैं, जबकि LDF को 38% ± 3% वोट मिलने का अनुमान है। BJP+ को 20% ± 3% और अन्य को करीब 2% वोट मिल सकते हैं।

सीटों के अनुमान में UDF को 69 ± 9 सीटें, LDF को 64 ± 9 सीटें, BJP+ को 7 ± 4 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है। यानि यहां सरकार बनाने की लड़ाई आखिरी पल तक टक्कर वाली रहने वाली है।

तमिलनाडु में DMK आगे, लेकिन TVK ने बढ़ाया खेल –

तमिलनाडु में M. K. Stalin के नेतृत्व वाली DMK+ गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक DMK+ को 125 ± 11 सीटें मिल सकती हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता-राजनेता Vijay की पार्टी TVK 63 ± 11 सीटों के साथ एक मजबूत तीसरी ताकत बनकर उभर रही है। वहीं AIADMK+ को 45 ± 11 सीटें मिलने का अनुमान है।

वोट शेयर में DMK+ को 39% ± 3%, TVK को 30% ± 3%, AIADMK+ को 27% ± 3% और अन्य को 4% वोट मिल सकते हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है, लेकिन बढ़त DMK के पास है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को भारी बढ़त –

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल सबसे बड़ा उलटफेर दिखा रहा है। अनुमान के मुताबिक BJP को 192 ± 11 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे स्पष्ट बहुमत दिला सकती हैं। वहीं Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली TMC+ गठबंधन को 100 ± 11 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है। अन्य दलों को 2 सीटें मिल सकती हैं।

वोट शेयर में BJP को 48% ± 3%, TMC+ को 38% ± 3% और अन्य को 14% वोट मिलने का अनुमान है। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर तस्वीर क्या कहती है?

देश के चार बड़े राज्यों के एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि असम और बंगाल में NDA/बीजेपी मजबूत स्थिति में है। तमिलनाडु में DMK की पकड़ बनी हुई है, लेकिन TVK गेम चेंजर बन रही है। केरलम में सत्ता की लड़ाई बेहद करीबी है। हालांकि, ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं, असली तस्वीर नतीजों के दिन ही साफ होगी।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related