भारत को चांद पर पहुंचाने में छत्तीसगढ़ भी भागीदार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। चांद के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नया इतिहास रचने वाले इस मिशन में हमारे बिलासपुर का भी एक बेटा शामिल है, जिसने छत्तीसगढ़ियों का मान बढ़ाया है। बिलासपुर के विकास श्रीवास की इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। दरअसल, रॉकेट का लॉन्चिंग पैड बनाने वाली टीम में विकास भी शामिल थे। उन्होंने बिलासपुर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल इसरो में इंजीनियर साइंटिस्ट हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता देखकर उनके माता-पिता के चेहरे पर न केवल खुशी है, बल्कि छाती भी गर्व से चौड़ी हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related