CHHATTISGARH : सागर शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Alert in Chhattisgarh after Sagar liquor scandal!

रायपुर। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद छत्तीसगढ़ में भी अवैध शराब को लेकर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। आबकारी विभाग पूरे प्रदेश में विशेष जांच अभियान शुरू करने जा रहा है।

अंतरराज्यीय सीमाओं, प्रमुख रास्तों और संवेदनशील इलाकों के चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रहेगी। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी नजर रखी जाएगी।

RAMDAS ATHAWALE IN CG : जातिवाद खत्म हो तो आरक्षण छोड़ने को तैयार – रामदास आठवले

जिला स्तर पर पुलिस और दूसरे विभागों के साथ विशेष टीमें बनाई जाएंगी। टीमों का फोकस सिर्फ अवैध शराब पकड़ने पर नहीं, बल्कि जहरीली शराब में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट कहां से आ रही है और सप्लाई चैन कौन चला रहा है, इसका पता लगाने पर भी रहेगा।

सागर जाएगी 4 अफसरों की टीम

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग सागर की घटना की जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम मध्य प्रदेश भेजने की तैयारी में है। टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अवैध शराब और स्पिरिट के स्रोत की जानकारी जुटाएगी और लौटकर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

अभियान की रोजाना रिपोर्ट अगले दिन दोपहर 12 बजे तक मुख्यालय भेजनी होगी। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related