RAMDAS ATHAWALE IN CG : Ready to give up reservation if casteism ends – Ramdas Athawale
रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है।
आठवले ने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। अगर जातिवाद खत्म हो जाए तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार हैं। जब तक जातिवाद खत्म नहीं होगा, आरक्षण लागू रहेगा।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 17 के जरिए छुआछूत को खत्म किया गया है, लेकिन आज भी दलित और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में आरक्षण का विरोध नहीं होना चाहिए।
CHHATTISGARH : बस्तर में सरकारी दफ्तरों के बिजली कनेक्शन कटे
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा कि विपक्ष अब सिर्फ टिप्पणी करने के लिए रह गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास होने और दलितों को न्याय दिलाने के प्रयास का भी दावा किया।
बता दें कि 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण की समीक्षा, आर्थिक आधार को ज्यादा महत्व देने और आरक्षण में सुधार जैसी मांगें उठाई थीं।
