CHHATTISGARH : Electricity connections of government offices cut in Bastar
बस्तर। सरकारी दफ्तरों का बिजली बिल भी अब नहीं बचा! लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले शासकीय विभागों पर विद्युत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।
बस्तर संभाग के सातों जिलों में अब तक 439 सरकारी कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन पर 1.28 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया था। कार्रवाई के दौरान 50 विभागों से 11.67 लाख रुपये की वसूली भी हुई है।
CG KHAIR LAKDI CASE : खैर कांड में 81 लाख कैश! आरोपी के घर पहुंची पुलिस
लेकिन असली आंकड़ा इससे भी बड़ा है। संभाग के 19,880 शासकीय कनेक्शनों पर करीब 172.61 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अब विद्युत कंपनी ने विभागवार बकाया की समीक्षा कर कार्रवाई और तेज कर दी है।
