CHHATTISGARH : Vice Chancellor under scrutiny, committee reaches university
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय तिवारी के खिलाफ वित्तीय, प्रशासनिक और मूल्यांकन संबंधी शिकायतों की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से दस्तावेज पेश करने की तय समय-सीमा खत्म होने के बाद जांच समिति खुद विश्वविद्यालय पहुंच गई है।
समिति विश्वविद्यालय में संबंधित नस्तियों, नोटशीट और अभिलेखों की मौके पर जांच कर रही है। इसके बाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
SANJAY GANDHI HOSPITAL : सुंदर महिला की डेडबॉडी से रेप… MLA का आरोप
कुलपति के खिलाफ शिकायत दुर्ग ग्रामीण विधायक और छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ललित चंद्राकर ने राज्यपाल के समक्ष की थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने 30 जुलाई को उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की थी।
राज्यपाल सचिवालय ने 19 अगस्त के पत्र में जांच के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। पहले 24 अगस्त तक की समय-सीमा दी गई थी, जिसे कुलपति के अनुरोध पर 31 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की गई थी। अब समय-सीमा बीतने के बाद समिति ने विश्वविद्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतों में उत्तरपुस्तिकाओं की खरीदी, निजी फर्म को काम देने, नए पाठ्यक्रमों की मान्यता, किताबों की खरीदी, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और वित्तीय फैसलों में कार्यपरिषद की मंजूरी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
