SANJAY GANDHI HOSPITAL : सुंदर महिला की डेडबॉडी से रेप… MLA का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SANJAY GANDHI HOSPITAL : Beautiful woman’s dead body raped… MLA’s allegation

रीवा। संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को बेहद गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। जयस्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के धरने के दौरान विधायक ने दावा किया कि किसी सुंदर महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया जाता है तो उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है।

विधायक ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के दौरान मृतकों के परिजनों से पैसे लिए जाने का आरोप भी लगाया।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अस्पताल में ऐसी किसी घटना से जुड़ा कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल इन्हें विधायक के आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है।

CHHATTISGARH : सागर शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट!

यह पूरा विवाद उस समय और गरमा गया है, जब संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है। सी-सेक्शन के बाद दोनों की मौत हुई थी। मामले में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई के साथ जांच के निर्देश दिए गए हैं।

धरने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की। वहीं कल्पना मिश्रा के पिता जिम्मेदार लोगों पर FIR की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related