CG TRANSFER BREAKING : 23 IAS-IFS अफसर बदले, छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRANSFER BREAKING : 23 IAS-IFS officers transferred, major administrative upheaval in Chhattisgarh!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 IAS-IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं।

CG TRANSFER BREAKING : डेढ़ दर्जन से ज्यादा IAS ट्रांसफर

सबसे बड़ा असर जिलों में दिखा है। गरियाबंद, कबीरधाम, मुंगेली, कांकेर, सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

वहीं भुवनेश यादव को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का भी प्रभार दिया गया है।

जिलों में किसकी नई पोस्टिंग?

रणबीर शर्मा — कलेक्टर गरियाबंद
कुंदन कुमार — कलेक्टर कांकेर
अमृत विकास तोपनो — कलेक्टर मुंगेली
जयश्री जैन — कलेक्टर सक्ती
तुलिका प्रजापति — कलेक्टर कबीरधाम
तनुजा सलाम — कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

इसके अलावा लीना कोसम को CGPSC परीक्षा नियंत्रक से नगर निगम दुर्ग आयुक्त बनाया गया है। पर्यटन, वन, खाद्य, जल जीवन मिशन और मंत्रालय स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहां देखें।

order-dtd-18-08-2026-2026-08-18-18-42-04

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related