छत्तीसगढ़ : गांजे से भरी हुई कार से हुए हिट एंड रन मामले के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाही, 12 लाख का गांजा जप्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दशहरे के दिन गांजे से भरी हुई कार से हुए हिट एंड रन मामले के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि गांजा तस्करी के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्यवाही हो.

SP विजय अग्रवाल और एडिशनल SP प्रतिभा पांडेय के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने गांजा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया .खासकर दूसरे राज्य से लगने वाले सीमा झारखण्ड और उड़ीसा बार्डर के बैरियर पर वाहनों की जांच को सख्ती से किया गया। क्योंकि उड़ीसा से ही गांजे की तस्करी की जाती है चूंकि जशपुर जिले से उड़ीसा सटे होने की वजह से जशपुर के रास्ते बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी होती है.लिहाज उड़ीसा बार्डर से लगे लवाकेरा बैरियर में गांजा का बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी।

बता दे कि 1 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक कुल 9 प्रकरणों में 125 किलो 326 ग्राम जिसकी कीमत 12,24,100 रुपए की जप्ती कर कुल 15 आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया। बता दे कि जिले के लिए इतने कम समय मे गांजा तस्करो के खिलाफ पहली बार कार्यवाही हुई है. जिससे जिले वासियो का पुलिस के प्रति विसवास बढ़ है।और लोग जमकर पुलिस विभाग के नशे के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर प्रसंशा कर रहे है। पुलिस के नशे के खिलाफ चल रहे ताबड़तोड़ कार्यवाही से नशे के कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related