CG TRANSFER BREAKING : 27 CEO का बड़ा तबादला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRANSFER BREAKING : Big transfer of 27 CEOs!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

इस फैसले के बाद बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और मुंगेली समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है। कुछ सीईओ को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है।

CONVERSION CASE : एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप, धर्मांतरण, वीडियो में रोते हुए गुहार …

सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव पंचायत स्तर पर कामकाज को तेज और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता में सुधार होगा।

RAM MANDIR DONATION SCAM : कर्मचारी के घर मिला सोना ही सोना …

विभाग ने सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। देरी करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस बड़े फेरबदल के बाद अब सभी की नजर इस पर है कि नई तैनाती से जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की रफ्तार कितनी बदलती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related