RAM MANDIR DONATION SCAM : Gold found in employee’s house…
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी को लेकर जांच तेज हो गई है। ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से जांच टीम को सोना मिलने की खबर ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि बरामद सोने की मात्रा और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्र करोड़ों रुपए के सोने की बात कह रहे हैं।
DRONE ATTACK ALERT INDIA : भारत में ड्रोन हमले का अलर्ट!
सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट और सुरक्षा अधिकारियों की टीम दो दिन पहले टिन्नू के घर पहुंची थी। इसी दौरान सोना बरामद किया गया। टिन्नू को ट्रस्ट के प्रभावशाली कर्मचारियों में गिना जाता है और मंदिर की कई अहम व्यवस्थाओं से उसका सीधा जुड़ाव बताया जाता है।
जांच में यह भी सामने आया है कि टिन्नू और उसके करीबियों की संपत्तियों में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अयोध्या और लखनऊ में करीब 50 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियों की चर्चा जांच एजेंसियों के बीच है।
CG JAIL DEATH : जेल मौत पर CCTV का खुलासा!
मामले में मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के रिश्तेदार सोमेश आनंद भी जांच के दायरे में हैं। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने पिछले एक साल में 50 से ज्यादा यात्राएं कीं। आरोप है कि वह अयोध्या से ट्रेन के जरिए भारी सामान लेकर जाते थे और फ्लाइट से वापस लौटते थे।
इधर, मंदिर में दान में मिलने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की जिम्मेदारी संभालने वाले केडी तिवारी भी सवालों के घेरे में हैं। उनके घर पर भी जांच टीम पहुंच चुकी है। साथ ही नोटों की गिनती और चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े कई अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
CG CONGRESS: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 17 जून को बिजली दफ्तरों का करेगी घेराव!
सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसियां चढ़ावे में मिले सोने-चांदी, नकदी और संपत्तियों के बीच संभावित कनेक्शन तलाश रही हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी सक्रिय हो गई है और मंदिर परिसर पहुंचकर दस्तावेजों व कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
फिलहाल जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई साफ हो पाएगी।

