DRONE ATTACK ALERT INDIA : Drone attack alert in India!
नई दिल्ली। देश की सीमाओं और महत्वपूर्ण ठिकानों पर ड्रोन हमले के खतरे को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जहाज और जलमार्ग मंत्रालय के समुद्री सुरक्षा विंग ने चेतावनी दी है कि दुश्मन ड्रोन जमीन और समुद्री सीमाओं के पास मौजूद अहम ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।
मंत्रालय ने साफ कहा है कि बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए संवेदनशील ठिकानों पर जल्द से जल्द एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की जरूरत है। आशंका जताई गई है कि दुश्मन ड्रोन किसी भी वक्त रणनीतिक और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं।
CG JAIL DEATH : जेल मौत पर CCTV का खुलासा!
अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के तहत एक विशेष कमेटी बनाई है, जो देश के लिए सबसे प्रभावी एंटी-ड्रोन सिस्टम की जांच और चयन करेगी। पंजाब में पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में इन सिस्टमों के ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं।
CHHATTISGARH FRAUD : ₹6.93 करोड़ GST खेल, पार्टनर गिरफ्तार!
वहीं CISF ने भी DRDO, IB, AAI और BSF अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाई है। यह टीम देशभर के संवेदनशील ठिकानों का दौरा कर सुरक्षा जरूरतों का आकलन कर रही है। रिपोर्ट और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद अलग-अलग ठिकानों पर उपयुक्त एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
इस बीच तमिलनाडु के वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट में देश का पहला एडवांस एंटी-ड्रोन सिस्टम पहले ही लगाया जा चुका है। यह सिस्टम संदिग्ध ड्रोन की पहचान करने के साथ उसे जाम करने में भी सक्षम है।
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नाकाम कर दिया था। इसके बाद से ड्रोन सुरक्षा को लेकर सरकार और एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

