CG JAIL DEATH : जेल मौत पर CCTV का खुलासा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JAIL DEATH : CCTV reveals jail death!

रायगढ़। आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कैदी संजय बघेल की जेल में हुई संदिग्ध मौत के बाद उठे सवालों पर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा है। पुलिस का दावा है कि थाने में आरोपी के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं हुई और CCTV फुटेज से यह बात साफ होती है।

संजय बघेल की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। मामले की न्यायिक जांच जारी है। इसी बीच एसएसपी शशि मोहन सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पीएस भगत ने मीडिया के सामने CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जानकारी साझा की।

पुलिस के मुताबिक 10 जून को संजय बघेल को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था। उसे कोतरारोड़ थाने लाकर कार्रवाई की गई और गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई।

CHHATTISGARH FRAUD : ₹6.93 करोड़ GST खेल, पार्टनर गिरफ्तार!

पुलिस ने दावा किया कि CCTV फुटेज में संजय बघेल आराम करते, पानी पीते, भोजन करते और परिजनों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहा है। मेडिकल जांच के दौरान भी उसने किसी चोट या तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं की थी और डॉक्टरों ने उसे फिट बताया था।

CG GRAM SABHA : 24 जून को गांवों में बड़ा फैसला!

इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं परिजनों द्वारा लगाए गए रुपए लेने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक शंभू चौहान को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर पर की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट के निशानों को मौत की वजह नहीं बताया गया है। मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए विसरा और अन्य वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। अंतिम स्थिति न्यायिक जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related