CG CONGRESS: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 17 जून को बिजली दफ्तरों का करेगी घेराव! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

CG Congress: Congress to launch a state-wide agitation; will lay siege to electricity offices on June 17!

CG CONGRESS: छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को 1 जुलाई 2026 से बिजली का बिल प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक बढ़कर आएगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ को मंजूरी दे दी है।

बिजली दरों में हुई हालिया बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग करते हुए 17 और 18 जून को प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने का ऐलान किया है।

कांग्रेस का आरोप है कि बिजली की बढ़ी हुई कीमतों से आम उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जबकि सरकार जनता को राहत देने के बजाय महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 17 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बिजली दर वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे तथा सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा।

आंदोलन के दूसरे चरण में 18 जून को प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जनता के सामने बिजली दर वृद्धि से जुड़े तथ्यों और अपने विरोध के कारणों को रखेगी।

पार्टी का कहना है कि सरकार को जनता के हित में तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और बढ़ी हुई दरों को वापस लेना चाहिए

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related