प्रशिक्षण के नाम पर 250 महिलाओं से 10 लाख की ठगी, 2 शातिर के खिलाफ केस दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लाक में सिलाई और अन्य प्रशिक्षण के नाम पर 250 महिलाओं से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जागृति शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के नाम से फर्जी संस्था ने पलारी क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने के लिए महिलाओं से 300 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक लिए। उन्हें कहा गया कि प्रशिक्षण बाद उन्हें नई सिलाई मशीन और 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। महिलाओं को ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण देने के लिए कहा गया। इस पर क्षेत्र की महिलाओं ने 60—70 से अधिक महिलाओं का ग्रुप बनाकर आरोपियों के पास 8 से 10 लाख रुपए जमा कर दिए। जिसमें से 15 से 20 महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया।

2 माह के बाद भी मानदेय की राशि नहीं आने पर महिलाओं को अपनी ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने संस्था के कर्मचारी से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन सभी कर्मचारी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो चुके थे। तब महिलाओं को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ और थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related