CG WEATHER: High Alert for Rain Accompanied by Storms!
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मौसम की करवट बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है ।
राजधानी में मंगलवार शाम तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई जिसके कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-4 की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को प्रदेश में रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वही दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई ह
अगर मौषम ऐसा ही बना रहा तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
