CHHATTISGARH : कई जिलों में महीनों से खाली पड़ी DEO कुर्सियां…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : DEO chairs lying vacant for months in many districts…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य के कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO की कुर्सियां महीनों से खाली पड़ी हैं, कहीं अधिकारी रिटायर हो चुके हैं तो कहीं प्रभारी सिस्टम के भरोसे पूरा विभाग चल रहा है। अब इन खाली पदों को भरने की तैयारी आखिरकार अंतिम दौर में पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी चुनाव ड्यूटी से रायपुर लौट चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि DEO पोस्टिंग की बहुप्रतीक्षित लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है।

फिलहाल बलौदाबाजार, जशपुर और खैरागढ़ जैसे जिलों में DEO की कुर्सी खाली है। कई जगह रिटायरमेंट के बाद दूसरे जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। जशपुर में तो हालत ये है कि एक व्याख्याता के पास जिला शिक्षा अधिकारी और समग्र शिक्षा परियोजना अधिकारी, दोनों की जिम्मेदारी है।

उधर बीजापुर में पिछले करीब 8 महीने से एक ही पद पर दो-दो DEO होने का मामला भी विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। कोर्ट स्टे के चलते मामला उलझा हुआ है और विभाग अब तक समाधान नहीं निकाल पाया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या सरकार सिर्फ खाली कुर्सियां भरेगी या शिक्षा विभाग में चल रहे प्रभार राज पर भी फुल स्टॉप लगाएगी?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...