BHOJRAJ NAG NEWS: सांसद भोजराज नाग ने मंच पर अधिकारी को लगाई फटकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHOJRAJ NAG NEWS: MP Bhojraj Nag Reprimands Official on Stage!

BHOJRAJ NAG NEWS : सांसद भोजराज नाग एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में है। इस बार सांसद ने भरे मंच से मत्स्य निरीक्षक को जमकर फटकार लगा दी।

किसानों के सामने जलील किए जाने पर मत्स्य विभाग के निरीक्षक ने बिना कोई जवाब दिए माइक छोड़कर निकल गए ।

कांकेर जिले के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे, और उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है?

इस सवाल का निरीक्षक स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर सांसद नाराज़ हो गए।

सांसद ने मंच से ही माइक के माध्यम से निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है, यह गंभीर लापरवाही है।

निरीक्षक कार्यक्रम स्थल से माइक छोड़कर बिना जवाब दिए ही चले गए, जिससे सांसद और अधिक नाराज़ हो गए।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विभागीय कार्यप्रणाली और किसानों को मिलने वाले लाभों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related