CG Vidhansavha : अफीम की खेती पर मचा सियासी गदर, भूपेश बघेल ने मांगा विजय शर्मा से इस्तीफा

Date:

CG Vidhansavha: Political uproar over opium cultivation, Bhupesh Baghel demands resignation from Vijay Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का मामला अब एक बड़े पॉलिटिकल वॉर में बदल चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार से ग्रहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 मार्च को दुर्ग में हो रही खेती की सूचना पुलिस को फोन कर दे दी गई थी जिसकी कॉल रिकार्डिंग उनके पास है। आसंदी चाहे तो मैं इसे सदन के पटल पर रख सकता हूँ। उन्होंने ग्रहमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा की मंत्री जी इस मामले में सदन को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मंत्री अपने वक्तव्य में कहा कि मुखबिर से सूचना मिली थी। यह शर्मनाक है। क्या इस मामले में लीपापोती की जा रही है? विनायक ताम्रकर को हथकड़ी क्यों नहीं लगाई गई?उन्होंने कहा कि इस मामले में नेता-प्रतिपक्ष ने पूरे प्रदेश में जाँच की मांग की गई।

आज देखिए सरगुजा अंचल के बलरामपुर जिले के कुमसी ब्लॉक में अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। छत्तीसगढ़ में नशे की खेती हो रही है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? विधानसभा सत्र के दौरान दो जिलों में अफ़ीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। गृहमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो आपको इस्तीफा दे देनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का यह मामला अब सिर्फ एक कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि एक बड़ा चुनावी और सियासी हथियार बन गया है। आने वाले दिनों में इस पर राजनीति और तेज होने के आसार हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related