स्पंज आयरन प्लांट में लगी आग से मचा हड़कंप, तीन मजदूर झुलसे हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Fire breaks out at sponge iron plant, three workers suffer serious burn injuries

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। क्षेत्र के ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे तीन मजदूर झुलसकर घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया देर रात करीब 1:30 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं पुलिस और प्लांट प्रबंधन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : मीसाबंदियों की बल्ले-बल्ले!

CHHATTISGARH : MISA detainees are in trouble! रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

CHHATTISGARH : प्रार्थना सभा के दौरान हिंसक झड़प

CHHATTISGARH : Violent clashes erupt during prayer meeting बस्तर. बस्तर...