CG TRANSFER NEWS: नगर निगम में 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी! 

Date:

CG TRANSFER NEWS: 6 Officers Assigned New Responsibilities in the Municipal Corporation!

CG TRANSFER NEWS: भिलाई नगर निगम ने प्रशासनिक कारणों से कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 6 वरिष्ठ अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे हैं।

अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा को प्रभारी मुख्य अभियंता बनाकर 25 महत्वपूर्ण विभागों और योजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं वेशराम सिन्हा को प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाकर जोन-1, 2 और 3 का प्रभार सौंपा गया। उपायुक्त दिनेश कोसरिया को राजस्व, संपदा और अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी मिली है।

नरेंद्र बंजारे को विधि, स्थापना, महिला-बाल विकास समेत कई विभाग दिए गए हैं। अजय गौर और अरविंद शर्मा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यह नई व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related