TWISHA SHARMA DEATH CASE: अब CBI खोलेगी ट्विशा शर्मा की मौत का राज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Twisha Sharma Death Case: Now the CBI Will Uncover the Mystery Behind Twisha Sharma’s Death!

TWISHA SHARMA DEATH CASE: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने CBI से जांच कराने की सिफारिश की है।

गृह विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (DSPE Act), 1946 की धारा 6 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मामले की जांच देश की प्रमुख केंद्रीय एजेंसी को सौंपने के लिए अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है।

इस अधिसूचना को तुरंत प्रभाव से अमल में लाने के लिए केंद्र और राज्य के शीर्ष अधिकारियों को भेज दिया गया है, ताकि मामले से जुड़ी फाइलों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

सीबीआई जांच की यह सिफारिश उसी दिन सामने आई है, जब ट्विशा शर्मा के परिवार ने मामले की मुख्य आरोपी और सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) जज गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी भोपाल के समर्थ सिंह के साथ हुई थी।

12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा ने ससुराल में जान दे दी। इसके बाद परिजन प्रताड़ना और दहेज के आरोप लगा रहे हैं।

ट्विशा की मौत के बाद से ही पति समर्थ सिंह फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की छह टीमें हैं। साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...