CG Sweeper Protest: Waste Collection Workers on Strike—How Will the Garbage Be Collected Now?
CG SWEEPER PROTEST: राजधानी रायपुर में रामकी कंपनी के अंतर्गत कचरा गाड़ी वाले वाहन चालक और हेल्पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
कचरा उठाने वाली गाड़ियों के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में घरों से कचरा नहीं उठ पाया
कर्मचारियों का कहना है कि, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तो डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बंद रहेगा। ऐसे में अब आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई सकती हैं।
आपको बता दें कि, ये सभी रामकी कंपनी के अंतर्गत आते हैं और राजधानी के 70 वार्डों में कचरा गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में इनके हड़ताल पर चले जाने से राजधानीवासियों को दिक्क्तों का सामना पड़ सकता है।

