CG High Court News: High Court Reprimands Deputy Commissioner!
CG HIGHCOURT NEWS: बिलासपुर हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर को उनके ड्रेसकोड को लेकर जमकर क्लास लगाई।
कोर्ट ने पूछा, आपको ये पता नहीं है कि हाईकोर्ट में किस तरह से आना चाहिए बस जैसा मन किया वैसे चले आए।
सुनवाई के दौरान कोर्ट को जानकारी दी गई कि निगम कमिश्नर आवश्यक कारणों के चलते उपस्थित नहीं हो सके हैं, उनकी जगह डिप्टी कमिश्नर उपस्थित हैं।
कोर्ट ने पूछा कि आप सीएमओ हैं या डिप्टी कमिश्नर। इस पर अफसर ने जवाब दिया कि वे डिप्टी कमिश्नर हैं।
कोर्ट ने आगे पूछा कि प्रमोटी हैं या डायरेक्ट रिक्रूटमेंट से सिलेक्शन हुआ है।
अफसर ने बताया कि वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके बाद कोर्ट ने अफसर को दोबारा ड्रेसकोड में उपस्थित होने की हिदायत देते हुए मामले की सुनवाई की।

