CG Police Suspended : होटल में दबंगई करने वाले पुलिसकर्मी हुए ससपेंड, दिव्यांग व्यक्ति की कर दी थी पिटाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Police Suspended : सटोरिया को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों ने होटल में दबंगई दिखाते हुए दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर दी. इस मामले की जांच के बाद एसपी ने महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. घटना बेलगहना थाना क्षेत्र के खोंगसरा आमागोहन में बीते 9 जुलाई को हुई थी.

CG Police Suspended : दरअसल, बीते 9 जुलाई को बेलगहना थाने में पदस्थ आरक्षक दामोदर सिंह, नव आरक्षक हेमंत चन्द्राकर व महिला आरक्षक कोमल तिवारी सटोरिया को पकड़ने के लिए खोंगसरा आमागोहन स्थित बादल नामक युवक के होटल में दबिश दी. तीनों दबंगई दिखाते हुए होटल में घुसकर कर्मचारियों को बाहर करने लगे. इस दौरान दिव्यांग कर्मचारी शमसुद्दीन पुलिसकर्मियों की बात सुन नहीं पाया और बाहर नहीं निकला तो तीनों आरक्षकों ने हुज्जतबाजी करते हुए उसे बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

CG Police Suspended : दिव्यांग से मारपीट करने की जानकारी होने पर गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने तीनों आरक्षकों को घेरकर बंधक बना लिया. मामले की सूचना मिलते ही थानेदार स्टाफ के साथ गांव गए और ग्रामीणों को समझाइश देकर पुलिसकर्मियों को छुड़ाकर लौटे. इस बीच ग्रामीणों ने घटना की शिकायत एसपी से की. एससी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक दामोदर सिंह, नव आरक्षक हेमंत चंद्राकर, महिला आरक्षक कोमल तिवारी को निलंबित कर दिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related