जनता को अगर मुझसे मिलना है तो आधार कार्ड लेकर आएं… बीजेपी सांसद कंगना रनौत के इस बयान पर सियासत तेज

Date:

Kangana Ranaut News: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘आधार कार्ड’ वाले बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. कंगना रनौत ने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को अगर मुझसे मिलना है तो आधार कार्ड लेकर आएं तो अच्छा होगा क्योंकि उससे पता चलेगा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र से हैं या फिर कोई टूरिस्ट तो नहीं हैं. इसके बाद कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि किसी चुने हुए प्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार अपने क्षेत्र की जनता के लिए ठीक नहीं है. हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद चुनी गईं एक्ट्रेस कंगना रनौत “आधार कार्ड” को लेकर दिए गए बयान के बाद विवादों में घिर गई हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के बयान पर कसा तंज

कंगना के इस बयान पर कांग्रेस के मंडी से लोकसभा प्रत्याशी रहे और वर्तमान में हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को ये कहना कि मुझसे मिलने आना हो तो “आधार कार्ड ” लेकर आए ये अच्छा व्यवहार नहीं है. अपने प्रदेश का हो या कोई पर्यटक हो जनप्रतिनिधि को सभी से मिलना चाहिए. कंगना रनौत पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि मुझसे मिलना है तो आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं है.

आखिर कंगना ने क्यों कहा ऐसा

कंगना ने कहा कि जैसा कि आपको पता है कि हिमाचल प्रदेश में बहुत से पर्यटक आते हैं जिससे आम लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. कंगना ने यह भी बताया कि हिमाचल के उत्तरी क्षेत्र के लोग अगर उनसे मिलना चाहते हैं तो वे मनाली स्थित उनके घर आ सकते हैं, जबकि मंडी के लोग शहर में उनके कार्यालय आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि अपने काम के सिलसिले में अगर आप खुद आकर मिलते हैं तो बेहतर होता है. अगर वे उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related