CRISTIANO RONALDO RETIREMENT : रोनाल्डो ने फुटबॉल को कहा अलविदा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRISTIANO RONALDO RETIREMENT : Ronaldo says goodbye to football!

रायपुर। फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को अलविदा कह देंगे।

रोनाल्डो ने भावुक संदेश में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ उनका सफर खत्म हो रहा है और वह गर्व के साथ विदा ले रहे हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ देने की बात कही।

23 साल का शानदार सफर

रोनाल्डो ने 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल के लिए पहला मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने 234 इंटरनेशनल मैचों में 146 गोल किए और 46 असिस्ट दिए। वह पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 2006 से 2026 तक छह वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और छह अलग-अलग टूर्नामेंट में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। हालांकि, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया।

रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने 2016 में पहली बार यूरो कप जीता। इसके अलावा टीम ने 2019 और 2025 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया।

इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई के बाद भी रोनाल्डो क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। वह फिलहाल सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र से जुड़े हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related