CHHATTISGARH : हड़ताल के बीच 9 पटवारियों पर गिरी गाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 9 Patwaris face action amid strike

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच गरियाबंद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। काम में लापरवाही और शासकीय कार्यों की धीमी प्रगति के चलते जिले के 9 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें गिरदावरी, नक्शा और बटांकन के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से पटवारियों को लगातार नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। हड़ताल छोड़कर काम पर लौटने और शासकीय कार्यों में शामिल होने को लेकर भी नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

एक तरफ प्रदेशभर में पटवारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रशासन ने कामकाज में लापरवाही को लेकर सख्ती दिखाई है। गरियाबंद में हुई इस कार्रवाई से प्रशासन और पटवारी संघ के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है।

हालांकि, फिलहाल निलंबित किए गए 9 पटवारियों के नाम और कार्रवाई से जुड़े विस्तृत आदेश की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related