CG PHASE 1 VOTING UPDATE : सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 9.93% मतदान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PHASE 1 VOTING UPDATE: 9.93% voting in Chhattisgarh till 9 am

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। पहले चरण के लिए 20 सीटों पर मतदान होना हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सीएम एन जोरामथंगा मतदान करने के लिए मतदान स्थल पहुंचे लेकिन मतदान नहीं कर सके। इस बीच चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक मिजोरम में 12.80 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में 9.93 फीसदी मतदान हुआ है।

कांकेर में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक यहां 16 फीसदी मतदान हो चुका है। भानुप्रतापपुर में 17 फीसदी और अंतागढ़ में 17.44 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान शुरू होगा। 10 सीटों पर सात से 3 बजे तक और बाकी की 10 सीटों पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related