KHARVE VILLAGE DEATHS CASE : Demand for CBI-SIT probe into 8 suspicious deaths in Kharve village
बलौदाबाजार. बलौदाबाजार के खर्वे गांव में कुछ महीनों के भीतर हुई 8 मौतों ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने गांव के ही एक शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि कांग्रेस विधायक ने CBI या SIT जांच की मांग उठाई है।
CG ACCIDENT : तालाब ने निगल ली दो बहनें!
फरवरी से 14 मई के बीच हुई लगातार मौतों के बाद गांव में डर और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई थीं। तंत्र विद्या से लेकर पुरानी दुश्मनी तक, हर एंगल पर बातें होने लगीं।
ग्रामीणों के शक के आधार पर पुलिस ने राम सहाय जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश और विवाद के चलते लोगों को शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, जिससे उनकी मौत हुई।
हालांकि, स्थानीय लोगों के मन में अब भी कई सवाल हैं। आखिर 8 मौतें कैसे हुईं? क्या पूरा सच सामने आ गया है या अभी और खुलासे बाकी हैं?
CG BANK SCAM : 18 करोड़ घोटाले में अब EOW की एंट्री!
कसडोल विधायक संदीप साहू ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि लोगों के बीच भ्रम और भय का माहौल है। इसलिए CBI या SIT जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
पुलिस फिलहाल हत्या, रंजिश और अंधविश्वास समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
