CG GUEST TEACHER VACANCY: युवाओं के लिए अच्छी खबर, गेस्ट टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Guest Teacher Vacancy: Good news for the youth—notification for guest teacher recruitment released!

CG GUEST TEACHER VACANCY: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ने जिले के पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

रिक्त सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के विरुद्ध प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र एवं योग्य स्थानीय अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 7 जुलाई तक शिक्षित बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया तथा संस्थावार एवं विषयवार रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इच्छुक कैंडिडेट्स वेबसाइट का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा ने जिले के शिक्षित एवं योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोगी बनें।

शासन की यह पहल न केवल विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने का अवसर भी प्रदान करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NAXALS WEAPONS : नक्सलियों का खजाना बरामद!

CG NAXALS WEAPONS : Naxalite treasure recovered! नारायणपुर. नारायणपुर में...