CG RAID BREAKING : वोटिंग के बीच बिलासपुर सोम ग्रुप पर आयकर छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAID BREAKING: Income tax raids at many places in Chhattisgarh amid voting

बिलासपुर। आयकर विभाग मंगलवार की सुबह से बड़े शराब कारोबारी सोम ग्रुप पर छापेमारी कर रहा है। यह कार्रवाई भोपाल, इंदौर, जबलपुर व रायसेन स्थित ठिकानों पर चल रही है। मालूम हो कि यह समूह डिस्टलरी का भी संचालन करता है। संचालकों की कांग्रेस नेताओं से निकटता है। चुनाव के समय छापों को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बहरहाल डिस्लेरी स्थित बन्द कार्यालय में अधिकारी फाइलों को जरूर खंगाल रहै हैं। बताते चलें कि सोम ग्रुप का संचालन भोपाल किया जाता है। मालिक किसी पार्टी विशेष के प्रभाव में है। ग्रुप के मालिक का हमेशा विदेश प्रवास रहता है। करीब 20 हजार करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं। सोम ग्रुप का बाटलिंग प्लान्ट बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी में है।

जानकारी के अनुसार आयकर की छापामार टीम में इन्दौर और मुम्बई के अधिकारी शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी में इन्दौर और मुम्बई की संयुक्त आयकर टीम ने सुबह आठ बजकर करीब सात मिन्ट में कार्यालय में धावा बोला है। टीम में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल है। सभी लोग बन्द कमरे के अन्दर जांच पड़ताल कर रहे है। सोम ग्रुप मालिक का नाम जगदीश अरोरा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related