CG NEWS: विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Vivek Garg entrusted with the key responsibility of FADA State Chairman!

 

 

 

CG NEWS: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) की 62वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) का आयोजन होटल ले मेरिडियन, नई दिल्ली में किया गया। इसमें स्वस्तिक सेल्स एंटरप्राइजेज (यामाहा) के संचालक विवेक गर्ग को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) का स्टेट चेयरमैन निर्वाचित किया गया। इस उपलब्धि पर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

राडा ने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक गर्ग अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे।

 

विवेक गर्ग को ऑटोमोबाइल व्यवसाय का 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे पूर्व में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में एसोसिएशन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें राडा ऑटो एक्सपो 2023 का सफल आयोजन प्रमुख रहा।

 

उन्होंने ऑटोमोबाइल व्यवसायियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाया तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए।

 

एफएडीए के स्टेट चेयरमैन के रूप में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान भी विवेक गर्ग ने प्रदेश के ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने व्यवसाय करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को संबंधित स्तर पर रखने, सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं नीतिगत प्रक्रियाओं से व्यवसायियों को समय-समय पर अवगत कराने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

राडा ने विवेक गर्ग के एफएडीए स्टेट चेयरमैन बनने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व का लाभ पूरे प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स को मिलेगा। एसोसिएशन ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related