CG COVID-19 BACK: जिले में मिले कोरोना के मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG COVID-19 BACK: Coronavirus cases detected in the district; Health Department on alert!

 

 

CG COVID-19 BACK: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने दोबारा दस्तक दे दी हैं.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर और राजनांदगांव जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित पेशेंट की पहचान हुई है.

राजधानी रायपुर में मिले मरीज का इलाज फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा है, वहीं राजनांदगांव में मिले मरीज को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तुरंत एक्शन शुरू कर दिया है. संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. साथ ही, एहतियात के तौर पर उनके परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए अपनी जांच कराएं. साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की सलाह दी गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related