CG EDUCATION NEWS: मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Education News: Minister Tankram Verma issues ultimatum to officials!

 

CG EDUCATION NEWS: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग से जुड़ी भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रियाओं को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में 595 रिक्त प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती को लेकर मंत्री ने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

मंत्री ने स्नातक प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया को भी तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को 15 सितंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े लंबित न्यायालयीन मामलों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, इन मामलों का 1 अक्टूबर तक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित निगरानी और समय पर कार्रवाई करने पर जोर दिया।

समीक्षा के दौरान कुछ कॉलेजों में कम प्रवेश संख्या का मुद्दा भी सामने आया। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जताई और कम एडमिशन वाले कॉलेजों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related