BILASPUR VIOLENCE: Police parade the accused!
BILASPUR VIOLENCE: बिलासपुर में 28 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए विवाद, बवाल और पथराव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आज आरोपियों का जुलूस निकाला और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कट्टा, एयर पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य संदिग्धों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
