CG NEWS: पिकअप चालक हड़ताल पर, मांग को लेकर पुरानी कृषि उपज मंडी में दिया धरना

Date:

CG NEWS: Pickup Drivers on Strike; Stage Sit-in at Old Agricultural Produce Market Over Demands.

CG NEWS: धमतरी में पिकअप वाहन चालक संघ ने जिले की पुरानी कृषि उपज मंडी में हड़ताल शुरू कर दी है।

लगातार बढ़ती महंगाई और वर्षों से परिवहन भाड़ा दरों में संशोधन नहीं होने से नाराज है।

चालक संघ का कहना है कि डीजल, टायर, स्पेयर पार्ट्स, वाहन मरम्मत, बीमा और अन्य संचालन खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन परिवहन भाड़ा आज भी पुराने दरों पर ही संचालित किया जा रहा है।

इससे वाहन चलाना और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

संघ ने परिवहन भाड़ा दरों में संशोधन की मांग करते हुए नया प्रस्ताव भी रखा है। मांग के अनुसार धमतरी से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 60 रुपये प्रति क्विंटल तथा धमतरी-रायपुर और रायपुर-धमतरी मार्ग के लिए 70 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा निर्धारित किए जाने की मांग की गई है।

इस संबंध में व्यापारियों और राइस मिल संचालकों को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

चालक संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अपने वाहन नहीं चलाएंगे. हड़ताल में 100 से अधिक पिकअप चालक शामिल बताए जा रहे हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वे वर्षों से व्यापारियों और राइस मिल संचालकों को अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच पुराने भाड़े पर काम करना अब संभव नहीं रह गया है।

इसलिए सभी संबंधित पक्षों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related