CG BAKRI ED POSTER: अमित जोगी ने की शिकायत, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BAKRI ED POSTER: Amit Jogi Files Complaint; Cyber ​​Cell Initiates Investigation

CG BAKRI ED POSTER: JC के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित बकरीद शुभकामना पोस्टर विवाद को देखते हुए अमित जोगी की शिकायत पर गौरेला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर में अमित जोगी की तस्वीर के साथ बकरीद की शुभकामनाएं दी गई थीं। हालांकि पोस्टर में बकरे के साथ गाय की तस्वीर भी दिखाई गई थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।

हिंदूवादी संगठनों का आरोप था कि इस तरह के पोस्टर से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने सामने आकर पोस्टर को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया था।

अमित जोगी ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि खराब करने और जिले का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 196, 336(3), 356 (2) तथा IT Act की धारा 66D के तहत कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related