CG IPL SATTA: फाइनल मैच में लगा रहे थे सट्टा, 32 लाख रुपये नकद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

CG IPL SATTA: Betting on the Final Match—Two Accused Arrested with ₹32 Lakh in Cash

CG IPL SATTA: रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना और खरसिया चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने खरसिया क्षेत्र में छापेमारी कर सटोरियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक नोट गिनने की मशीन बरामद की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, IPL फाइनल GT Vs RCB मुकाबले पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर गठित टीम ने खरसिया में दबिश देकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों के अलावा सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ संगठित अपराध सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क के विस्तार और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि, आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये, मोबाइल, नोट गिरने की मशीन जब्त की गई है।

 

आरोपियों के नाम

1. गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

2. शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : पत्थर शरीर वाली बच्ची के उपचार को लेकर बाल आयोग सक्रिय

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष...

CHHATTISGARH : पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

  रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन...