BIG BREAKING : Abhijeet Dipke detained on flight, Sourav Das and Ranka also detained
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को फ्लाइट से ही डिटेन किए जाने की जानकारी सामने आई है। सौरव दास और रांका को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है।
प्रदर्शन के दौरान ध्रुव राठी और CJP की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस ने डिटेन किया है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
45 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के कुछ गेट बंद रखे गए हैं। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक लागू रहने की जानकारी दी गई है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP की ओर से प्रदर्शन का आवेदन 7 अक्टूबर को मिला था, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित था। पुलिस ने आवेदन तय समयसीमा के बाद मिलने और पहले के प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी।
नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
