DHRUV RATHEE DETAINED : ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली में 25 हजार जवान तैनात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHRUV RATHEE DETAINED : Dhruv Rathee in custody, 25 thousand soldiers deployed in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह करीब 8 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने की वजह और मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

CJP ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए उनकी और अन्य हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की है। संगठन ने इसे सरकार के आक्रामक रवैये से जोड़कर आरोप लगाए हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सख्ती

ध्रुव राठी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। इससे पहले वह बेंगलुरु में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। करीब 12 पुलिस पिकेट के साथ कई अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

25 हजार पुलिसकर्मी और जवान तैनात

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानकारी दी गई है। रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और मेट्रो स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस बॉडी कैमरों से प्रदर्शन के दौरान घटनाओं की रिकॉर्डिंग भी कर रही है।

अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और प्रदर्शन के घटनाक्रम पर है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related