CG NEWS: लेबर कानूनों के ख़िलाफ़ 26 नवंबर को पूरे देश में हल्ला बोल, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में ट्रेड यूनियन का बड़ा प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: रायपुर। मोदी सरकार जो 21 नवंबर 2025 को चार नए लेबर कानून लेकर आई है, उसके ख़िलाफ़ सब ट्रेड यूनियन मिलकर 26 नवंबर को देश भर में विरोध करने वाले हैं। इन यूनियनों का कहना है कि ये कानून गलत हैं और ये देश के लिए ठीक नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ में भी इसका जमकर विरोध होगा। रायपुर में अलग-अलग ट्रेड यूनियन के लोग अपने-अपने दफ़्तरों में काली पट्टी बांधकर विरोध दिखाएंगे। फिर शाम को 5:30 बजे अंबेडकर मूर्ति, घड़ी चौक पर सब मिलकर प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति को अपनी बात लिखकर भेजेंगे।

इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस जैसे दस ट्रेड यूनियन और कुछ और ग्रुप मिलकर कह रहे हैं कि वो शुरू से ही इन कानूनों के ख़िलाफ़ हैं। उनका कहना है कि इससे 29 पुराने श्रम कानून ख़त्म हो जाएंगे। इन लोगों का आरोप है कि सरकार ने बार-बार इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस (ILC) बुलाने और लेबर कानून वापस लेने की बात को अनसुना कर दिया।

ट्रेड यूनियन का कहना है कि सरकार ने किसी की नहीं सुनी और ये कानून पास कर दिया। उनका कहना है कि सरकार ने ऐसा इसलिए किया ताकि बजट से पहले मालिकों और सरकार के चमचों की बातें मानी जा सकें। सब लोग मिलकर इस कदम को गलत, मज़दूरों के ख़िलाफ़ और अमीरों का साथ देने वाला बता रहे हैं। उनका कहना है कि मज़दूरों का ये विरोध बहुत बड़ा होने वाला है।

ट्रेड यूनियनों ने कहा कि अगर ये कानून लागू हो गए तो आने वाली पीढ़ी के मज़दूरों के सारे हक और उम्मीदें ख़त्म हो जाएंगी। किसान मोर्चा के साथ मिलकर 26 नवंबर को पूरे देश में जोरदार विरोध करने का ऐलान किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SIDDARAMAIAH APPOINTED : सिद्धारमैया की बड़ी एंट्री!

SIDDARAMAIAH APPOINTED : Siddaramaiah's big entry! रायपुर डेस्क। कांग्रेस संगठन...

TRUMP TARIFF PLAN : भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार!

TRUMP TARIFF PLAN : Trump's tariff war on India! रायपुर...

SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव

SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : Pressure mounts on Education...

CHHATTISGARH : माता हासीदेवी के नाम बड़ा सम्मान!

CHHATTISGARH : Great respect to Mata Hasidevi! नई दिल्ली. नई...