CG NEWS : महिला डॉक्टर से विधायक के PA ने की बदसलूकी .. जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: MLA’s PA misbehaves with female doctor.. Know the whole matter

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में महिला डॉक्टर से विधायक के निज सहायक पर बदसलूकी के आरोप बाद कलेक्टर ने विधायक के PA को हटा कर उसके मूल विभाग को लौटा दिया है। इस पूरे मामले की शुरूआत 15 अगस्त को हुई थी। घटना के विरोध में डॉक्टर्स ने संबंधित हास्पिटल की OPD दो दिन तक बंद रखी थी।

तब कलेक्टर ने MLA के निज सहायक को हटाकर मूल पद पर भेज दिया है। वहीं इस निर्णय के बाद PA कमलेश की पत्नी का कहना कि वो बच्चे को लेकर जब जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर के कमरे के बाहर अस्पताल की सफाईकर्मी पोछा लगा रही थी। इतने में वे लोग डॉक्टर के कमरे में चले गए। इसी बात से सफाईकर्मी उन पर भड़क गईं। अंदर जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इतने में ही महिला डॉक्टर बाहर आईं लेकिन बहुत ज्यादा विवाद वाली कोई बात ही नहीं थी। इसे जबरिया हास्पिटल ने तुल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार नाग पोंदुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था। 7 मार्च 2024 को उसे विधायक चैतराम अटामी का निज सहायक बनाया गया। डॉक्टर से विवाद के बाद उसके खिलाफ दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में शिकायत की गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया है।

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को कमलेश कुमार नाग की पत्नी बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गई थी। यहां इलाज को लेकर उनका डॉक्टर से कुछ विवाद हुआ, जिसके कुछ देर बाद कमलेश भी खुद पहुंच गया और बच्चे का इलाज कराने डॉक्टर से बातचीत की। इस दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ उसकी बहस हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया।

डॉक्टरों का आरोप था कि महिला डॉक्टर के साथ कमलेश ने बदतमीजी की है। इस मामले में जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर्स ने घटना के विरोध में 2 दिनों तक OPD बंद रखी और लगातार कमलेश पर कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने राजनीतिक रंग भी ओढ़ लिया नतीजतन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक चैतराम अटामी के खिलाफ नारेबाजी कर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में उनका पुतला भी दहन किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related