CG NEWS : मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Huge uproar over the death of an innocent child in the medical college, family members allege negligence.

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 महीने की मासूम वानिया केवट की मौत ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए । परिजनों का आरोप है कि सर्दी-खांसी के इलाज के लिए लाई गई बच्ची को एक प्रशिक्षु (ट्रेनी) छात्र ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद वह कोमा में चली गई और बुधवार को उसकी जान चली गई।

बच्ची के पिता और नानी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों के बजाय प्रशिक्षुओं के भरोसे इलाज चल रहा था और स्टाफ फोन पर दिए निर्देशों से उपचार कर रहा था।

घटना से गुस्साए परिजनों ने ट्रामा सेंटर गेट पर धरना प्रदर्शन किया और अधीक्षक गोपाल कंवर का घेराव कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। कलेक्टर ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related