CG NEWS : छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रार नियुक्ति पर विवाद गहराया, ननकीराम कंवर ने सीएम को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

Date:

CG NEWS: Controversy deepens over appointment of registrar in Chhattisgarh Pharmacy Council, Nankiram Kanwar writes letter to CM demanding action

रायपुर, 16 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर की नियुक्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व गृह जेल एवं सहकारिता मंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर गुर्देकर की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

करीब डेढ़ साल पहले अश्वनी गुर्देकर को फार्मेसी काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था। इस पर उस समय भी इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) ने कड़ा एतराज जताते हुए दावा किया था कि गुर्देकर डॉ. अंबेडकर अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत थे, इसलिए उन्हें इस पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता।

अब पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने सीएम को पत्र लिखते हुए आरोप लगाया है कि गुर्देकर ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र और अपूर्ण शैक्षणिक योग्यता के आधार पर यह नियुक्ति प्राप्त की है। कंवर का कहना है कि RTI (सूचना के अधिकार) के तहत मिली जानकारी के अनुसार गुर्देकर की शैक्षणिक योग्यता केवल D. Pharma (डिप्लोमा इन फार्मेसी) है। जबकि काउंसिल के रजिस्ट्रार पद के लिए Bachelor of Pharmacy (B. Pharma) और द्वितीय श्रेणी कर्मचारी होना अनिवार्य है।

कौन बन सकता है रजिस्ट्रार?

एजुकेशन रेगुलेशन एक्ट 1991 और शासकीय सेवा नियमों के अनुसार:

रजिस्ट्रार वही व्यक्ति बन सकता है, जिसके पास फार्मेसी की बैचलर डिग्री हो।

वह द्वितीय श्रेणी कर्मचारी हो।

फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत (Registered Pharmacist) होना जरूरी है।

अगर उपयुक्त व्यक्ति उपलब्ध न हो, तो स्वास्थ्य विभाग का कोई सीनियर डॉक्टर या अधिकारी यह जिम्मेदारी निभा सकता है।

कंवर की मांग

पूर्व मंत्री कंवर ने कहा कि यह मामला नियमों की अनदेखी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पद पाने का है। उन्होंने कड़ी कानूनी कार्रवाई और गुर्देकर को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।

यह मामला सामने आने के बाद फार्मेसी क्षेत्र में कार्यरत लोगों और संघटनों के बीच फिर से नाराजगी की लहर दौड़ गई है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विवाद पर क्या निर्णय लेते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related