CG BREAKING : बर्खास्त B.Ed शिक्षकों को राहत! राज्य सरकार ने समायोजन की प्रक्रिया शुरू की, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए सकारात्मक संकेत

Date:

CG BREAKING: Relief to dismissed B.Ed teachers! State government started the process of adjustment, Deputy CM Arun Saw gave positive signals

रायपुर, 16 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के हजारों बर्खास्त B.Ed प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब इन्हें फिर से बहाल करने या समायोजन का रास्ता निकालने को तैयार नजर आ रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति में इस विषय पर चर्चा हुई और ज्यादातर सदस्य प्रस्ताव से संतुष्ट दिखे।

सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता

डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुद इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा, “सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस विषय पर एक समिति गठित की गई है, जो सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

अरुण साव का यह बयान बर्खास्त शिक्षकों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो लंबे समय से धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए अपनी बहाली की मांग कर रहे थे।

सहायक शिक्षक भर्ती में मिल सकता है मौका

इसी बीच सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सकारात्मक रुख दिखाया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि बर्खास्त B.Ed शिक्षकों के अनुभव और योग्यता के आधार पर उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

वर्षों से चल रहा था संघर्ष

B.Ed शिक्षक कई सालों से बहाली की मांग कर रहे थे।

आंदोलन, रैलियां, मुंडन, पैदल मार्च, ज्ञापन सौंपने जैसे कई प्रयास किए गए।

सरकार से न्याय और रोजगार की लगातार गुहार लगाई जाती रही।

अब जब राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू किए हैं, तो शिक्षकों में एक बार फिर विश्वास और आशा का संचार हुआ है।

यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो हजारों शिक्षकों को फिर से शिक्षा व्यवस्था में स्थान मिलने की संभावना है, जिससे राज्य के प्राथमिक शिक्षा तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related