CG NEWS: रेलवे स्टेशन पे हुआ बड़ा हादसा… पेंटिंग करते वक़्त OHE लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, हालत नाज़ुक

Date:

CG NEWS: कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 के पास यार्ड में सोमवार को एक बुरा हादसा हो गया। एक कर्मचारी जो दुर्घटना राहत वैन पर चढ़ के पेंटिंग कर रहा था, अचानक OHE (ओवर हेड इक्विपमेंट) लाइन से टकरा गया, और बुरी तरह से झुलस गया। इस घटना के बाद सब लोग घबरा गए और इसे रेलवे की बहुत बड़ी गलती माना जा रहा है।

पता चला है कि पेंटिंग का काम एक लोकल ठेकेदार को दिया गया था। कर्मचारी वैन पर चढ़कर ठीक-ठाक करने और पेंटिंग का काम कर रहा था, तभी गलती से ऊपर की बिजली लाइन से टच हो गया। एक्सीडेंट के तुरंत बाद, आरपीएफ के जवान उसे कोरबा के ज़िला अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वैसे तो, यार्ड में पेंटिंग और मरम्मत के वक़्त लाइन बंद रखते हैं, लेकिन ऐसा सुनने में आया है कि हादसे के वक़्त किसी ने अचानक लाइन चालू कर दी, जिसकी वजह से ये दुर्घटना हुई। रेलवे सिस्टम में ऐसी गलती को बहुत बड़ी लापरवाही समझी जा रही है।आरपीएफ अफसर एस.के. शर्मा ने बताया कि घायल लड़के का नाम श्याम चौहान (25 साल) है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जाँच  कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related