TRAIN CANCELLATION : कोहरे के नाम पर ट्रेनें रद्द ? विधायक ने उठाई आवाज़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRAIN CANCELLATION : Are trains cancelled due to fog? MLA raises voice

बिलासपुर, 25 नवंबर 2025। सर्दियों के कोहरे का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में लगभग 247 यात्री ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द कर दिया है, जिससे करोड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी निर्णय के विरोध में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाते हुए रेल मंत्री को पत्र लिखा है और आदेश को वापस लेने की मांग की है।

सारणाथ एक्सप्रेस बंद करना गलत

विधायक श्रीवास्तव ने विशेष रूप से दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों के लिए रद्द किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है तथा बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख साधन है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन हजारों लोग पिंडदान, श्राद्ध और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रयागराज जाते हैं, ऐसे में ट्रेन का रद्द होना जनभावनाओं के खिलाफ है। “क्या कोहरा सिर्फ यात्री ट्रेनों पर ही असर करता है?”

विधायक अटल श्रीवास्तव ने रेल प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोहरा वास्तविक कारण है तो मालगाड़ियां क्यों नहीं रोकी जातीं? उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरा सामान्य बात है लेकिन इसके नाम पर महीनों तक ट्रेनें बंद करना यात्रियों पर सीधा अन्याय है।

कोहरे से निपटने आधुनिक तकनीक की मांग

विधायक ने रेलवे से आग्रह किया है कि ट्रेनें बंद करने की बजाय आधुनिक तकनीक, फॉग सेफ्टी डिवाइस, सिग्नल सुधार और हाई-इंटेंसिटी लाइटिंग जैसे उपाय अपनाए जाएं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related