Trending Nowशहर एवं राज्य

CG NAXAL BREAKING : हार्डकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण .. इसके सिर पर लाखों ईनाम

CG NAXAL BREAKING : Hardcore Naxalite surrendered .. Lakhs reward on his head

कांकेर। कांकेर जिले में एक इनामी नक्सली ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सरेंडर किए नक्सली पर 5 लाख का इनाम था। आत्मसमर्पित नक्सली महासमुंद डिविजन में सक्रिय था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल था। बता दें कि सरकार की विचारधारा से प्रभावित होकर हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने के लिए सरेंडर किया। पुलिस अधीक्षको के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सली चंदन दर्रो उर्फ जीवन ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था।

 

 

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: